खजूर अरब का फल है और इसे सुपरफूड की लिस्ट में रखा गया है। खजूर को वंडर फ्रूट भी कहा जाता है। आयरन, मिनरल्स, कैल्शियम, अमीनो एसिड, फॉस्फोरस और विटामिन्स से भरपूर खजूर सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। ग्लूकोज और फ्रक्टोज का खजाना खजूर, डायबिटीज में फायदेमंद है। साथ ही ये इम्यून पावर को भी बूस्ट करता है।
इसमें कोलेस्ट्रोल नहीं होता है। यह सेल डैमेज, कैंसर से बचाव और दिल से जुड़ी समस्याओं से बचाव में भी बहुत कारगर है। सांस की बीमारी से परेशान लोगों को खजूर खाने से राहत मिलती है।खजूर में पर्याप्त मात्रा में ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज पाया जाता है। इसलिए तुरंत ताकत के लिए इसे खाना फायदेमंद होता है।
दो से चार खजूर खाने से भी आपको तुरंत ही एनर्जी मिल जाएगी। खजूर में मौजूद लवण हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। इसमें कैल्शयिम, सेलेनियम, मैगनीज और कॉपर होता है। इनसे हड्डियों को मजबूती मिलती है।
अगर आप अंडरवेट हैं तो खजूर का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। इसमें शुगर, विटामिन और कई जरूरी प्रोटीन होते हैं जो वजन बढ़ाने का काम करते हैं। अगर आप बहुत दुबले-पतले हैं तो हर रोज चार से पांच खजूर खाना शुरू कर दीजिए। खजूर में आयरन की मात्रा भरपूर होती है जिससे शरीर मे हेमोग्लोबीन तेजी से बढ़ता है। महिलाएं और बच्चे अक्सर एनीमिया से पीड़ित होते हैं। खजूर इस समस्या से निजात दिलाने का बेहतरीन तरीका है। इसमें प्राकृतिक शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए इसके बाद मीठे का सेवन न करें।